शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - समान काम समान वेतन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से नियोजित शिक्षकों को भले ही निराशा हुई हो , लेकिन उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं। नियोजित शिक्षक अब पहले से ज्यादा आक्रमक होकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है । परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार धारदार लड़ाई के लिए शिक्षक पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं । उन्होंने कहा कि शनिवार को सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए शिक्षकों के सभी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव आपस की दुनिया मिटाते हुए एक मंच पर आए और मिलकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया । बैठक जिला मुख्यालय के एस एस बालिका उच्च विद्यालय कचहरी में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले किया गया । बैठक में 18 जुलाई को नियमित शिक्षकों के भांति नियोजित शिक्षकों को समान वेतनमान, पुरानी सेवाशर्त लागू करने , राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित सात सूत्री मांगों के लिए विधानसभा का घेराव सह एक दिवसीय महाधरना में  भाग लेने के लिए नियोजित और नियमित शिक्षकों का भेदभाव मिटाते हुए पटना चलने का संकल्प लिया । सभी शिक्षक संगठनों ने इस तिथि को अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचने का आवाहन किया गया । इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को नालन्दा जिला के सभी प्रकार के शिक्षक विद्यालय में ताला लगाकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और महाधरना में भाग लेने के लिए पटना के गर्दनीबाग जाएगें । इस दिन स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद रहेगा और मध्यान भोजन का रिपोर्ट शून्य रहेगा । सामूहिक अवकाश की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी संगठनों के अध्यक्ष सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर के देंगे । बैठक में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव महर्षि कुमार पटेल,अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिन्हा, अराजपत्रित शिक्षक संघ गोप गुट के अध्यक्ष सुनीता सिन्हा , नवनीत माध्यमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा, एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार अमिताभ ,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र भारती, डी पी एस एस के अध्यक्ष निरंजन कुमार, बीपी एनपीएस के अध्यक्ष मनोज कुमार राणा ,रणजीत राकेश कुमार ,जितेंद्र कुमार अविनाश कुमार ने बैठक में भाग लिए

Post A Comment: