शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गयी | घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मनारा गाँव और थरथरी थाना इलाके के रुपणबिगहा गाँव में घटी है | नूरसराय थाना इलाके के मनारा गाँव में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से 4 वर्षीय बालक की मौत हो गयी | मृतक संजीत कुमार का एकलौता पुत्र नीरज कुमार है । परिजनों ने बताया कि सुबह बालक घर के अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था | खेलने के दौरान ही पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया । बच्चे के गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया । मगर बच्चे का कुछ पता नही चला । दो घन्टे बाद उसका शव तालाब में छहलाता मिला । इसके बाद ग्रमीणों की मदद से बालक को बाहर निकाला गया। एकलौते पुत्र के मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया अविनाश कुमार निराला द्वारा परिजन को तत्काल 23 हजार रूपए सहायता राशि प्रदान किया गया । वहीँ थरथरी क्षेत्र के रुपणबिगहा गांव में भी खेलने के दौरान नदी में डूबने से 3 वर्षीया बालिका की मौत हो गयी। मृतका अरुण प्रसाद की पुत्री सोनम कुमारी है । परिजनों ने बताया कि नोनाई नदी के किनारे खलिहान में गाँव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को खेलता देखकर सोनम भी वहां जाने लगी। इसी दौरान वह नदी में जा गिरी। काफी देर बाद जब वह घर में नहीं मिली तो परिजन खोजबीन में जुट गए | कई घंटे बाद बच्ची का शव नदी में छहलाया हुआ मिला । पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्डम करा कर परिजन को सौंप दी


Post A Comment: