सिंघीया 2के मुखिया के मनमानी से मनरेगा भवन में शौचालय का निर्माण नही हुई
मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय
बिहार और केंद्र सरकार ने हर घर मे शौचालय निर्माण कराने के लिए लोगों को जागरूक कर शौचालय निर्माण करवा रहे है लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह से प्रचार प्रसार किये फिर भी एक पंचायत ऐसा है जहाँ के जनप्रतिनिधि  सरकार के अंगूठा दिखाने का काम किया है यह मामला देखना है तो
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड स्थित सिंघीया 2पंचायत अंतर्गत मनरेगा कार्यालय में  देखिये की यहां पर शौचालय का निर्माण नही कराया गया है जिससे मनरेगा  अधिकारी से  लेकर अन्य कर्मी तक को काफ़ी परेशानी हो रही है।जिससे  खुले में पेशाब करना पर रहा है ।इस संदर्भ में कनीय अभियंता अनिल शर्मा से पूछे जाने पर बताया गया कि 5वर्ष पूर्व ही इस  मनरेगा भवन का निर्माण पंचायत के मुखिया शमेशर सिंह द्वारा करवाया गया था परंतु कुछ भुगतान लंबित रहने के कारण शौचालय का निर्माण नही की गई है ।जबकि इस भवन में प्रखण्ड मनरेगा कार्यालय संचालित हो रही है वही इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल कुमार सिंह ने बताया कि यह दुखद बात है कि प्रखण्ड मनरेगा कार्यालय संचालित है और इसमें शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया ।उन्होंने  कहे कि इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री शुशील कुमार मोदी से करेंगे।

Post A Comment: