ट्रेक्टर के चपेट में आने से महिला टीचर की मौत
समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के डरसुर पंचायत में चिमनी के पास ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक महिला टीचर की मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धृबगामा निवासी मुन्ना ठाकुर की पत्नी निसि मिश्रा के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार निसि मिश्रा रोज की तरह आज भी अपने स्कूटी से जखरा हाई स्कूल में पढ़ाने गई थी, वापस आने के क्रम में डरसुर चिमनी के पास पहले से बालू लदा ट्रेक्टर का चालक गाड़ी को बैक कर रहा था इसी क्रम में महिला टीचर स्कूटी लेकर पहुंच गई और ट्रेक्टर के चपेट में आ गई,जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। जानकारी मिलने पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष प्रसन्न कुमार मौके पर पहुंच कर स्कूटी और ट्रेक्टर को जब्त कर लिया है और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। सुत्रों ने बताया कि टीचर मिसी मिश्रा रहुआ गाँव की रहने वाली है और हीरा मिश्रा की पुत्र वधु है। वर्तमान में कल्याणपुर के जखरा में उसका पति मुन्ना ठाकुर लाईन होटल चलाता है तथा सपरिवार वही रहता है। इधर टीचर की मौत होने से धृबगामा और वारिसनगर के रहुआ में शोक की लहर दौड़ गई। इतना ही नही डरसुर हाई स्कूल के परिवार को इस घटना की जानकारी हुई तो उक्त स्कूल के परिवार दुर्घटना स्थल के ओर दौड़ पड़े। बताया जाता है कि ट्रेक्टर वाले अपने ट्रेक्टर पर जब भी बालू लादता वह खुला रहता है जिससे बालू का धूल उड़ता है जिसके कारण राहगीरों को आमदो रफत में बेहद परेशानीओं का सामना करना पड़ता है, इन लोगों के लापरवाही के कारण लोगों की कीमती जान चली जाती है।

Post A Comment: