गुजरात के अमरेली में एक लड़की के यौन शोषण का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद माता-पिता ने पैसे के लालच में आकर अपनी नाबालिग बेटी को हवस के भूखे भेड़ियों के सामने परोस डाला। ये सिलसिला लगातार चलता रहा, जिसकी वजह से लड़की गर्भवती हो गई तो ये मामला पुलिस तक पहुंचा। अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
यह शर्मनाक घटना अमरेली के नांगध्रा गांव की है। जहां एक नाबालिग लड़की पुलिस थाने पहुंची और अपने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि वह चलाला इलाके के नांगध्रा गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती है। लड़की ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने पैसे के लालच में आकर उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।


Post A Comment: