R S Sharma की रिपोर्ट - मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने केरल माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के नेता कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनोय कोडियरी को एक यौन शोषण के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। 

अदालत के फैसले के मुताबिक बिनोय को 25 हजार रुपये का निजी बॉन्ड जमा करना होगा और एक महीने तक हर सोमवार को पुलिस के पास सुबह 10 बजे से रात एक बजे के बीच हाजिर होना होगा। इसके साथ ही जांच अधिरी जब भी स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाएंगे बिनोय को आना होगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले बिनोय को मुंबई पुलिस ने 33 वर्षीय महिला को शादी करने का झांसा देकर 10 साल से अधिक समय कर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बिनोय के खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 

Post A Comment: