मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर जिला के कच्ची पक्की चौक नेशनल हाईवे 28 पर महिलाओं ने जमकर किया बवाल हंगामा और सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।महिलाओं का कहना है कि महिला समूह के नाम पर गोरखधंधे को चला रहे हैं और महिलाओं को ठगी का शिकार कर रहे हैं।इस दौरान पीडि़ताओं ने कहा कि कुछ लोगो ने हमलोगों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये संस्था से निकाल लिए।वहीं जब इस बारे में संस्था से बात की गई तो उन्होंने किसी प्रकार की सहायता देने से मना कर दिया। इसके बाद हमलोग आंदोलन करने को मजबूर हुए। घंटो रही इस हंगामा में महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी किया और तुरंत करवाई की मांग किया।वहीं इस दौरान एनएच के दोनों ही लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।बाद में प्रशासन बड़ी मसक्कत के बाद रोड को खाली करवाया जिस से गाड़ी की लाइन बहुत ही लम्बी हो गयी


Post A Comment: