मुज़फ़्फ़रपुर में अपराधी दे रहे लगातार घटना को अंजाम प्रशासन हर तरफ से विफल दिख रही बैंक कर्मी से हुई फिर आज बैंक कर्मी से हुए भारी लूट
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर में अपराधी दिन प्रतिदिन घटना को एक नया मोड़ दे रहे है मुज़फ़्फ़रपुर में फिर से एक लूट का मामले सामने आया है,जहा बाइक सवार अपराधियो ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से बाइक के डिक्की में रखे 1 लाख रुपये कैस सहित बाइक छीनकर फरार हो गए,दरअसल आज दोपहर 12 बजे नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी हाई स्कूल के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियो ने बंधन बैंक के कर्मचारी को कुछ दूर से पीछा कर मारवाड़ी हाई स्कूल गेट के समीप आगे से घेरकर बाइक सहित डिक्की में रखे तकरीबन 1 लाख रुपये,बैंक के पौष मशीन,ग्रुप रजिस्टर,लोन फॉर्म दिनदहाड़े लूटकर पानी कल चौक के तरफ भाग निकला।घटना के संबंध में सराय थाना क्षेत्र के पौरा निवासी(बैंक कर्मचारी)रामनाथ पासवान ने बताया कि आज सुबह नजीपुर स्थित एक मुहल्ले से बीएमपी-6, मालीघाट स्थित ब्रांच जा रहा था,इसी क्रम में मारवाड़ी हाई स्कूल गेट के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधी आगे से घेर कर धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दिया,जिससे वह गाड़ी से गिर गया और फिर वो लोग बाइक लेकर फरार हो गया,जिसके बाद इस घटना की सूचना नगर थाना को दी।इधर मौके पर पहुचे नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारी के बयान के आधार पर जांच की जा रही है,आस पास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल जा रहा है,अपराधियो को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।।


Post A Comment: