निःशुल्क 55 गरीबों का उपचार किया गया
समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : रविवार को जितवारपुर चौथ के पंचायत भवन में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन समाजसेवी शंकर यादव के द्वारा स्थानीय मुखिया चंदन कुमार सरपंच विष्णु राय के सहयोग से 55 ग़रीबो एवं मजदूरों को मुफ्त इलाज किया गया । कैम्प सबसे जाएदा इस बरसात के मौसम में फैले वायरल बुखार से ग्रसित बच्चें मिले जिनमें एक ही परिवार से चार चार बच्चें थे। काफ़ी संख्या में बुजुर्ग महिला भी अपने बीमारियों का इलाज कराने आई थी जिनमे दमा,डायबिटीज,से पीड़ित थी। चिकित्सको में पटना के डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ0 आलोक सिन्हा , डॉ0 एस कुमार एवं सहायिका खुशबू कुमारी एवं चाँदनी कुमारी ने मरीजों का उपचार किया। स्थानीय ग्रमीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

Post A Comment: