पर्यावरण संरक्षण हेतु त्यागें पॉलिथीन, करें झोला का इस्तेमाल : स्वर्णिमा
समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के ईलमासनगर चौक स्थित पेठिया परिसर में रविवार को प्रयास जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने उपस्थित जनसमूहों के बीच झोला का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पार्षद ने लोगों को समझाते हुए कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण को दूषित करता है। इसका समाप्ति जमीन में नही हो पाता है। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति घटती है। इसका दुष्परिणाम पर्यावरण पर काफी बुरा पड़ता है, इससे और भी कई तरह के परेशानी उत्पन्न हो जाती है जिसका दूरगामी परिणाम अच्छा नहीं है।अतः हमें इसके प्रयोग से बचना चाहिए। सरकार ने भी इसके उपयोग को प्रतिबंधित किया है। अच्छे स्वास्थ्य स्वच्छ पर्यावरण हेतु आवाम को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक अमरदीप कुमार, सुरेश कुमार,राजू शर्मा, सरोज कुमार राय, डॉ0 लाल बाबू, उषा कुमारी, रघुवीर स्वर्णकार, शिवानी कुमारी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Post A Comment: