पुलिस ने 6 अदद वाहनों के साथ 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार।


गोरखपुर ब्यूरो। शनिवार को खोराबार थाना प्रभारी अम्बिका प्रसाद अपने दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तब तक चिड़ियाघर के रास्ते पर दो युवक दो अलग मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। वाहन जांच करने के क्रम में दोनों युवक गाड़ियों के कागजात दिखाने के बजाय भागने लगे जिनको उपनिरीक्षक सूरज सिंह एवम उनके हमराहियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया । सख्ती से पूछताछ करने पर पता  चला कि दोनों  युवको ने दोनों गाड़ियों की चोरी की है। इस बाबत जब दोनों से पूछाताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वो गाड़ियों को चुरा कर बेचते है। अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने 4 और गाड़ियों को बरामद किया ।पूछताछ अपराधियों की पहचान क्रमशः अमित कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ थाना बेलीपार,एवंम मनीष पुत्र मनोज सहारा काम्प्लेक्स थाना कैंट के रुप मे हुई है ।अपराधियों को 379,411/379,411 एवम 41/411 के तहत जेल भेज दिया गया। इस मामले की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ खोराबार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

Post A Comment: