जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

पलटन साहनी की रिपोर्ट               

 अमृतसर से सहरसा जाने वाले 15532 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस की बोगी से हसनपुर जीआरपी पुलिस ने की टीम ने 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि तस्कर रेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर जीआरपी पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं। बताते चलें कि अमृतसर से सहरसा जाने वाली ट्रेन संख्या 15532 जनसाधारण एक्सप्रेस के मार्गरक्षण करने के क्रम में चेकिंग करने पर बोगी में सीट के नीचे लावारिस हालत में बैग मिला। शंका होने पर बैग की तलाशी ली तो इसमें शराब की इम्पीरियल बुलू ब्रांड की 6 बोतल शतब मिली। टीम ने बोगी में बैठे यात्रियों से पूछताछ की लेकिन, सभी ने बैग के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। इसके उपरांत बरामद शराब को रेल थाना लाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। टीम में अरुण कुमार,सिपाही राजू साह,नरेश कुमार आदि शामिल रहे।

Post A Comment: