64वें वार्षिक राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह में पूर्व मध्य रेल पुरस्कृत
सोनपुर --- 64वें वार्षिक राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह के उपलक्ष्य में रविवार 21 जुलाई 2019 को अंबाला में आयोजित रेल मेला में रेल राज्यमंत्री श्री सुरेश अंगड़ी की मौजूदगी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया । रेल मंत्री का प्रशंसा पत्र पूर्व मध्य रेल द्वारा अपने परिक्षेत्र में सभी 448 मानवरहित समपार फाटकों की समाप्ति के उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है। इस बात की जनकारी राजेश कुमार मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेल हाज़ीपुर ने दी।


Post A Comment: