वैशाखी :-बेलसर पैक्स अध्यक्ष पर खरीफ वर्ष 2018-19 में सात लाख से उपर रुपये की धोखाधड़ी का मामला बेलसर ओपी में दर्ज हुआ है। आरोप है कि खरीफ वर्ष 2018 19 में करीब 7 लाख से उपर के कीमत का चावल की खरीद बेलसर पैक्स के द्वारा की गयी थी। जिसके बदले चावल एसएफसी वैशाली में नहीं जमा कराया गया। इस सम्बंध में शनिवार को बेलसर ओपी में पैक्स अध्यक्ष बबलू प्रसाद सिंह के खिलाफ बीसीओ मनोज वर्मा ने एफआईआर दर्ज करायी है। मामला खरीफ वर्ष 2018-19 का है। जिसमें पैक्स अध्यक्ष ने पैक्स के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य से 4 सौ कुविंटल धान की खरीद की गयी थी। जिसकी कीमत 7 लाख से उपर बतायी गयी है। पैक्स अध्यक्ष को इसके बदले राज्य खादय निगम वैशाली को चावल की आपूर्ति करना था, लेकिन पैक्स अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया। बीसीओ मनोज वर्मा ने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी के पत्रांक 1110 के आलोक में बेलसर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। बेलसर ओपी थानाध्यक्ष अजित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीसीओ के आवेदन पर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,409 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Post A Comment: