लावारिश हालात में एक बाइक मिली।



लालगंज:- शनिवार की रात लालगंज फकुली मुख्यमार्ग के टोटहाँ चौक स्थित में शनिवार की देर संध्या सड़क के किनारे लावारिश हालात में एक बाइक मिली।
               जानकारी के अनुसार लालगंज फकुली मुख्यमार्ग के टोटहाँ चौक स्थित में शनिवार की देर संध्या सड़क के किनारे लावारिश हालत में एक बाइक मिली।जहां स्थानीय लोगो ने लालगंज थाने को इसकी सूचना दी।जहां मौके पर थाने की गश्तीदल ने पहुंचकर बाइक थाने ले आई. इस संबंध में मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया की लालगंज तरफ से चार पांच की संख्या में आए बाइक चालक में से एक  ने सड़क के किनारे बाइक लगाकर दूसरे बाइक पर बैठकर भाग चला।जहां से स्थानीय लोगो को इसकी सूचना लालगंज थाना को दिया जहां थाना की गस्तीदल ने मौके पर पहुंचकर बाइक को थाने ले आई.वही इस संबंध में स्थानीय लोगो ने यह भी बताया की शनिवार की देर संध्या लालगंज की तरफ से तीन चार की संख्या में अज्ञात युवकों ने बाइक को सड़क के किनारे लगाकर भाग चला. और ज्यादा दूरी होने के कारण कुछ किसी की पहचान हो पाई है।इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की लावारिश पड़ी बाईक की सूचना मिली थी। जहां मौके पर गश्तीदल को भेजकर बाइक को थाने ले आया है.ऐसा भी हो सकता है.की चोरी का बाइक रहा होगा और पुलिश की गश्तीदल के डर से सड़क के किनारे छुप गया होगा।कई बातें सामने आ सकती है।इस संबंध में जांच की जा रही है जांचोपरांत की कुछ बताया जा सकता है।

Post A Comment: