कार्यपालक पदाधिकारी को निगरानी टीम ने घुस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार ।
सोनपुर --- परसा के नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निगरानी टीम ने घुस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है । परसा के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ठाकुर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत काम करवाने के लिए लाभुक से घुस के रूप में 18 हजार रूपए की मांग कर रहे थे. व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की. निगरानी विभाग की टीम ने प्लानिंग तैयार किया. जिसके बाद निगरानी ने संदीप कुमार को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ शनिवार को गिरफ्तार किया.। ठाकुर बराबर अपने कार्यो में लाभुकों से पैसे लेकर ही कार्य कर रहे थे जिसकी शिकायत विधायक से लेकर सांसद तक लाभुकों ने की थी । निगरानी टीम उसे पकड़कर पटना ले गयी ।


Post A Comment: