सोनभद्र से अनिल कुमार की रिपोर्टिंग खबर

सलखन, सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत सलखन  बैरहवा टोला निवासी राजबीर (8)वर्ष पुत्र. दिनेश धरकार लगभग 2:00 बजे विद्यालय से पढ़ कर आया उसके बाद राजवीर घर पर बसता रखकर नहर में नहाने के लिए गया राजवीर का पता नहीं चला। बच्चे के डुबने की जानकारी मिलते ही घर के परिजनों में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी चोपन थाने पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर अपने दल बल के साथ चोपन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे।  बड़े खोज बीन के बाद तकरीबन 6बजे करीब नहर में बालक का मीला शव। घर के परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।

Post A Comment: