सोनपुर -- सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत दरियापुर  स्थित रेल पहिया कारखाना बेला के दो विभागों के अधिकारी की सेवानिवृति पर पूरे कारखाने के रेलकर्मी ने भव्य तरीके से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया ।  भंडार विभाग के सहायक सामग्री प्रबंधक शशि भूषण शुक्ला व इलेक्ट्रिकल विभाग से अभियंता शकील अहमद अमानी की सेवानिवृति पर रेलकर्मियों ने बड़ी गाजे बाजे के साथ उनके आवास तक पहुंचाया वही इस मौके पर सेवानिवृत सहायक सामग्री प्रबन्धक शशि शुक्ला ने कहा कि हमारे सीनियर व जूनियर अधिकारियों ने हर मौके पर संभाल कर आज सेवा के अंतिम दिन तक सकुशल पहुंचा दिया इसके लिए सभी का शुक्रगुजार हुं और इलेक्ट्रिकल विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता शकील अहमद अमानी ने कहा कि हमने यहां आकर जीवन के हर रंग को अनुभव करते हुए और अपने रेल कर्मियों के सहयोग से अपनी सेवा कुशलता पूर्ण निर्वहन करते हुए अवकाश प्राप्त कर रहा हूँ इसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करता हूँ इसके बाद रेल कर्मियों ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो व शॉल तथा अन्य उपहार देकर भव्य विदाई किया और इस मौके पर उपस्थित सभी रेलकर्मियों के नयन भींग गये इस अवसर रेल कर्मियों में सदानंद, राजीव कुमार,अमिताभ कुमार,आशीष कुमार ,नन्द किशोर,जनमेजय प्रकाश,गौरव कुमार,रंजीत सिंह,संदीप कुमार तथा चन्दन सिंह सहित अन्य शामिल हुए।

Post A Comment: