सोनपुर -- सोनपुर रेल मंडल पुस्तकालय सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापक भुगतान के साथ-साथ एक मेडल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों से अपर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंहा ने कहा कि अवकाश ग्रहण सरकारी सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । अवकाश ग्रहण करने के बाद भी हम सबको अपने जीवन में सक्रिय बने रहना है और समाज की सेवा के लिए काम करना है । उन्होंने अवकाश ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मंडल कार्यालय में किसी भी प्रकार का काम होने पर उसकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा । उन्होंने कहा कि मंडल में रीइंगेजमेंट के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनः बहाल किया गया है एवं इच्छुक कर्मचारी को उनके आवेदन के आधार पर इस सेवा का लाभ लगातार दिया जा रहा है । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान से प्राप्त राशि का उपयोग सही निवेश में करने की सलाह दी। अवकाश प्राप्त करने वाले कुल 30 कर्मचारियों में सामान्य सेवानिवृत्ति के 26 और असामान्य सेवानिवृत्ति के 04 कर्मचारी रहे ,जिनको कुल 90830508/-रुपयों का भुगतान किया गया । सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में मुख्य रुप से केदार सिंह , विक्रम झा ,लालबाबू साह कामेश्वर सा भरत प्रसाद ,नागेश्वर परमानंदपासवान ,चुन्नीलाल ,उदय कांत मिश्रा, शिवनंदन ,मोहम्मद इरफान , सुरेश, विजय शंकर झा, पीएन उपाध्याय ,जय प्रकाश मिश्रा ,दुर्गा प्रसाद ,हरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार वर्मा ,अवधेश यादव, रामप्रवेश , वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद इकराम ,सुग्रीव नाथ साह ,राम नरेश पासवान , नवल किशोर सिंह इत्यादि । इस मौके पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रवि कुमार पंडित، कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री एस सी त्रिवेदी अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसिएशन के देवेंद्र पासवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने किया ।
Home
Unlabelled
सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए दी भवविनि विदायी ।।


Post A Comment: