मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट


सपा के सांसद आजम खान के बेटे और स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम खान को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।अब्दुल्ला आजम को बुधवार दोपहर को जौहर यूनिवर्सिटी से सीओ सिटी ने हिरासत में लिया है
पुलिस ने कहा कि अब्दुल्ला पुलिस के कामकाज में बाधा डाल रहे थे इसीलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।मदरसा आलिया से चोरी की गई किताबों की तलाश आज भी जारी है।उल्लेखनीय है कि सपा के सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस ने छापा मारा था जिसमें मदरसा आलिया से चोरी की गईं कई किताबें मिली थीं।अब्दुल्ला आजम यूनिवर्सिटी के सीईओ भी हैं।इसी संबंध में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Post A Comment: