शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - गली में मवेशी ले जाने के विवाद में बदमाशों ने दो किशोर को गोली मार दिया
। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घटना सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव में घटी है । घायल दोनों किशोर रिश्ते में चचेरे भाई हैं ।जख्मी किशोर गांव की गली से जानवर लेकर गुजर रहा था। इसी बात पर बदमाशों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की। जिससे दोनों को गोली लग गयी । जख्मी गांव उमेश सिंह का पुत्र कौशल कुमार उर्फ छोटू और उसका चचेरा भाई प्रिंस कुमार है। गोली कौशल के बायें पैर में लगी है। वहीं प्रिंस के पंजड़ी को जख्मी करते हुए गोली निकल गयी है। घटना के बाद गांव में दहशत के साथ तनाव का माहौल है।कौशल ने बताया कि शाम को वह गांव के रास्ते से भैंस लेकर जा रहा था। उसी दौरान गांव के दबंगों ने उसे आगे से इस रास्ते से जानवर ले जाने से मना करने लगा। विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इतने में ही शोर सुनकर उसके चाचा और भाई प्रिंस वहां पहुंच गये। उन्हें देखकर बदमाश राइफल से फायरिंग करने लगे। गोलीबारी से भगदड़ मच गयी। दोनों को गोली लगते ही बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंच गयी और घायलों को अस्पताल लायी। जहाँ से चिकित्सक घायलों को पटना रेफर कर दिया ।

Post A Comment: