शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - नालंदा में इन दिनों चोर और लुटेरे आभूषण व्यवसायी को अपना निशाना बना रहे हैं | बीती रात जहां हरनौत थाना इलाके में लुटेरों ने एक आभूषण व्यवसायी की बाइक समेत जेवरात को लूट लिया
| वही दीपनगर थाना इलाके के कारगिल चौक के समीप माधुरी ज्वेलर्स सहित 2 दुकानों का ग्रिल तोड़कर नगदी समेत करीब 12 लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और मोबाइल पर अपना हाथ साफ कर दिया | माधुरी ज्वेलर्स के मालिक कौशल कुमार अपनी दुकान बंद कर घर गए प्रातः उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है | सूचना मिलते ही वे अपनी दुकान पहुंचे जहां उन्होंने शटर और ग्रिल टूटा हुआ पाया |
मोबाइल व नकद रुपये हुए चोरी:-
पास में ही आजाद बैलेंस कार्नर नाम की जेनरल स्टोर दुकान का शटर भी चोरों ने तोड़ दिया। संचालक दीपक कुमार साव ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार ने सुबह फोन कर उन्हें जानकारी दी। उनके दुकान से 2 एंड्रायड फोन व 18 सामान्य मोबाइल फोन गायब है। इसके अलावा गल्ले में रखे करीब 43 हजार नकद रुपये भी चोरी हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सूचना देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। करीब 2 से 3 लाख की क्षति हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। बताया जाता है कि जेवर दुकान इधर दो महीनों से अधिकतर बंद रहती थी। इसलिए दुकान में अधिक सामान नहीं थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Post A Comment: