शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - ये तश्वीर चानन प्रखण्ड के इटौंन गाँव की सड़क की हैं, जो कि बरसात के दिनों में नहरों का रूप ले लिया है।....... सड़क की ऐसी स्थिति कोई बड़ी घटनाओं को आमंत्रित कर रही है।........ प्रखण्ड क्षेत्र के मुख्य मार्ग की खराब स्थिति होने के कारण इस सड़क से गुजरने वाली लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ती है,.... इस मार्ग से बच्चों को स्कूलों के लिए जाने में परेशानी होती है, ......... ऐसी स्थिति में इस सड़क से साइकिल, मोटरसाइकिल और टेम्पु पार करना मुश्किल हो गया है और किसी घटना घटने का डर हमेशा लगा रहता है,......ये सड़क बिहार सरकार.......  विधानसभा में जनता के जनप्रतिनिधि...... पंचायत जनप्रतिनिधि के विकास के बड़े-बड़े वादे की सच्चाई बता रही है,....... चानन प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग 90% सड़कों स्थिति ऐसे ही जर्जर हैं, इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं हैं..... बल्कि इसका जिम्मेदार चानन प्रखण्ड की जनता हैं, जो कि चुनाव में विकाशशील, इमानदार, प्रतिनिधि को नहीं....... भ्रष्टाचार, वीआईपी नेताओं को अपना जनप्रतिनिधि बनाते हैं। 
             कब तक ऐसे ही हाथ मोड़कर बैठे रहोगे प्रखण्ड वासियों...अब भी आप सभी लोगों के पास मौका है अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी आवाज उठाने का अगर हम सभी युवा अब आवाज नहीं उठाया तो चानन प्रखण्ड फिर पिछड़े प्रखण्ड की श्रेणी में आयेगा । चानन की जनता की आवाज

Post A Comment: