शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - बिहार शरीफ के व्यवहार न्यायालय परिसर के विधिक सेवा सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया | जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज रघुपति सिंह द्वारा किया गया | इस मौके पर उन्होनें कहा कि आपस के छोटे-छोटे आपराधिक मामलों को आपस में मिल बैठकर त्वरित न्याय पाने का राष्ट्रीय लोक अदालत एक बेहतर प्लेटफॉर्म है। यहां पर लोगों को एक साथ एक जगह पर सभी तरह के सुलहनीय मामलों का निपटारा होता है। अपने व परिवार के बेहतर भविष्य को देखते हुए हमें विवादित मामलों को सहमति से निपटाना चाहिए। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक अवसर है। इसका लोगों को फायदा उठाना चाहिए। सचिव मंजुर आलम लोक अदालत में बेंचों पर जाकर मामलों के निपटारे की स्थिति की पल पल खबर लेते रहे। इस लोक अदालत में एक हजार 50 मामलों को निपटारा हुआ। इसमें 5 करोड़ 15 लाख रुपए का सेटलमेंट हुआ। इस बार 21 क्लेम केस भी निपटाए गए। सबसे अधिक दक्षीण बिहार ग्रामीण बैंक के 572 मामलों का निष्पादन हुआ। बीएसएनएल द्वारा मिल रही छूट का लाभ भी लोगों ने उठाया। 126 मामलों में 1 लाख 73 हजार रुपए जमा हुए। जबकि पौने दो लाख रुपऐ छूट मिले। इसी तरह विभिन्न न्यायालयों में लंबित 30 आपराधिक मामले का भी सुलह कराया गया। लोक अदालत में 9 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। मामलों के निपटारे के लिए आठ बेंचों पर जज व वकील डंटे थे। इसमें पीएलवी ने भी मदद की। मौके पर डीडीसी राकेश कुमार, जज राजेश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, उपेंद्र कुमार, प्रभाकर झा, कुमार कौशल किशोर, विमलेंदु कुमार, शेफाली नारायण, विद्यानंद सागर, वकील मुस्तरी जवीं, कुमारी प्रियंका सिन्हा, नितु कुमारी, अर्चना कुमारी, रितेश कुमार रस्तोगी, सुनील कुमार, मनोज कुमार व अन्य मौजूद थे

Post A Comment: