शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सुखदेव एकेडमी उच्च विद्यालय के शिक्षक की पिटाई के विरोध में छात्रों ने विद्यालय में ताला जड़ते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया | दरअसल स्कूल के शारिरिक शिक्षक विक्रांत कुमार उपाध्याय को बस से उतारकर बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा। पिटाई से जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी भनक छात्रों को लगी तो आक्रोशित छात्र बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाना पहुंच गये। करीब एक घंटा हंगामा करते रहे। बाद में थानाध्यक्ष विवेक राज ने उन्हें समझाया और बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। प्रभारी हेडमास्टर निवेदिता कुमारी ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर करायी है।
सिगरेट पीने से मना करने पर हुआ विवाद:-
प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को कुछ बदमाश स्कूल प्रांगण में सिगरेट पी रहे थे। शिक्षकों ने मना किया तो उलझ गये और जमकर रोड़ेबाजी की। मारपीट करने व महिला शिक्षकों को परेशान करने की धमकी दी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को आते देखकर सभी बदमाश भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया पर किया कुछ नहीं। इससे बदमाशों का हौंसला बढ़ गया और शाम को दर्जनभर बदमाश स्कूल के पास और बाजार में घूमकर शिक्षकों को खोजते रहे।
लाठी-डंडे से की शिक्षक की पिटाई:-
शनिवार को शिक्षक विक्रांत स्कूल के काम से बस पर सवार होकर चम्हेड़ा उच्च विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में रामभवन गांव के पास बदमाशों ने बस रुकवाकर शिक्षक को जबरन नीचे उतार लिया। उसके बाद लाठी-डंडे से पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। जख्मी शिक्षक लोगों की सहायता से स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
बोले थानाध्यक्ष –


Post A Comment: