शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - मानपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शनिवार को नाली के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके पूर्व कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। गोली लगने के के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन व ग्रामीण जख्मी संजय प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।युवक का पड़ोसी नवल गोप से नाली विवाद चला आ रहा था। सुबह में पड़ोसियों ने युवक की नाली बंद कर दी। जिसके बाद संजय नाली खोलने आया। उसी दौरान आधा दर्जन बदमाश मौके पर पहुंच गए और युवक की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल निकाल फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। उसी दौरान बदमाशों ने युवक को गोली मर दी जो उसके दाहिने जांघ में लगी । जिससे वह जख्मी हो गया। घटना को अंजाम दे बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले।


Post A Comment: