चालान शुल्क जमा किजिए मुँह मीठा करके जाइये।विनय कुमार मिश्र,गोरखपुर ब्यूरों। एस पी ट्रैफिक आएं दिन कुछ न कुछ नया करते रहते है। सोमवार को भी उन्होंने एक अनोखा प्रयोग किया। उन्होंने चालान शुल्क जमा करने आये लोगो को लड्डू खिलाकर कर उनका मुँह मीठा कराया। एक बातचीत के दौरान एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि लोग अब से प्रतिज्ञा कर ले की जब भी घर से निकलेंगे तो हेलमेट जरूर पहनकर निकलेंगे । गाड़ी के साथ आरसी इंश्योरेंस ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर चलेंगे नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे और यातायात नियमों का पालन करेगे। उन्होंने ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी अंदर की चेतना को भी जगाने का कार्य किया जा रहा है। शायद उन्हें उनकी गलतियों का एहसास हो। हेलमेट पहनने पर उन्हें मजबूर नही जागरूक किया जा रहा है । जिससे लोग सुरक्षित रहे।
बता दे की एसपी ट्रैफिक हर दिन नए-नए प्रयोग करते रहते हैं जिससे लोगों के अंदर जागरूकता पैदा हो वह किसी डर से नही बल्कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर हेलमेट पहने जरूर। अपने शहर को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए की यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर वापस पहुचे।


Post A Comment: