खगडिया जिले के परबत्ता प्रखंड में बालू लदा ट्रक पलटने से एक मजदूर की मौत तीन गंभीर रुप से घायल.

प्रखंड के महेशलेट से उदयपुर गांव जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह  बालू से भरा एक ट्रक पलट गया. जिससे एक मजदूर की  मौत हो गया.मृतक बैसा गांव का निवासी अरविंद मंडल बताया गया. वहीं इस घटना मे अन्य तीन मजदूर भी घायल हो गये. जिसमे  गांव के हीं सद्दाम बैठा,जद्दु बैठा,एवं माहिल बैठा शामिल है.जानकारी के अनुसार  बालू लेकर आ रहा ट्रक संख्या बीआर 53 बी 5522 सोमवार की सुबह मड़ैया की तरफ से उदयपुर गांव मे अनलोड करने के लिये जा रहा था.बैसा गांव के समीप चालक के कहने पर चार मजदूर अनलोड करने के लिये ट्रक पर सवार हो गये.उदयपुर गांव से कुछ दुर पहले सड़क पर मिट्टी का ढेर रहने और चालक के नासामझी के चलते ट्रक एकतरफ गढ्ढे मे पलट गया.हांलाकि घटना के वक्त अन्य तीन मजदूर एवं चालक गाड़ी से कुदकर जान बचाने मे सफल रहे.जबकी अरविंद मंडल ट्रक के साथ हीं बालु मे समा गया. जिससे दम घुटने से मौत हो गई.हादसे के बाद चालक व खलासी मौके से भाग निकले.
वहीं घटना स्थल पर परबत्ता सीओ चंद्र शेखर सिंह एवं सहायक थानाध्यक्ष जे पी यादव ने पंहुचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया एवं दुर्घटना के दौरान हुए मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया

Post A Comment: