सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूंजीपति मित्रों की हितैषी भाजपा सरकार ने बीएसएनएल को डुबोने का पूरा प्लान बना लिया है।

बकाया बिजली बिल के चलते बीएसएनएल के 1083 टॉवर्स और 524 एक्सचेंड ठप्प हो गए हैं जिससे करोड़ों यूजर्स परेशान होंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा तिल तिल कर बीएसएनएल को कमजोर करने की कवायद है ताकि उसे बेचा जा सके।

अभी हाल में मीडिया में जारी खबरों को अफवाह बताकर खारिज करते हुए बीएसएनएल ने कहा कि कंपनी को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "बीएसएनएल को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग की ओर से अपनी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और टैरिफ कम होने के कारण, बीएसएनएल पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

Post A Comment: