स्कूल की गाड़ी गढ्ढे में फंसी,बाल बाल बचे विद्यार्थी

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर ब्लॉक के हाँसा काली स्थान के पास एक स्कूल की मैजिक गाड़ी गड्ढे में फंसी,मिली जानकारी के मुताबिक होली मिशन स्कूल की मैजिक गाड़ी रोज की तरह बच्चे को लाने के लिए सतमलपुर की ओर जा रहा था तभी हाँसा पंचायत के काली स्थान से आगे बढ़ा की मैजिक गाड़ी के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे एक गड्ढे में गाड़ी फंस गई, ये अच्छा हुआ कि गाड़ी फंस गई नही तो 15 फिट नीचे चली जाती और उस पर सवार शिक्षिका और पढ़ने वाले बच्चे  की जान भी जा सकती थी। बहरहाल स्कूल के परिवार को जानकारी मिली तो घटना स्थल पहुंच कर किसी तरह फंसी हुई मैजिक गाड़ी को बाहर निकाला गया और अपने गंतव्य की ओर चले गए।

Post A Comment: