आयुक्त ने किया कई कार्यालयों का निरीक्षण

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे ने दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया।उन्होंने विभिन्न पंजियों व अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी ली। इसके बाद आरटीपीएस,बाल विकास एवं अनुमंडलीय अस्पताल का भी मुआयना करते हुए जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्यालयों के कार्यकलाप को संतोषजनक बताया। मौके पर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्र, अपर समाहर्ता विनय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Post A Comment: