चार साल से कला मंच अधुरा।

ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश।

परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत अंतर्गत अररिया गांव के ठाकुरबाड़ी परिसर मे अर्धनिर्मित नाट्य कला मंच दलालों की दलाली का गवाही दे रहा है.वर्ष 2015 मे जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 के तत्कालीन सदस्या पिंकु देवी के अनुशंसा पर तेरहवीं वित्त योजना मद से स्वीकृत नाट्य कला मंच का शिलान्यास तत्कालीन जिप अध्यक्षा कृष्णा कुमारी यादव के द्वारा किया गया था. उस समय इस कलामंच की प्राक्कलित राशि 7 लाख 30 हजार आंकी गई थे.संवेदक तब के प्रखंड नाजीर सिद्धार्थ कुमार ने दो स्थानीय ग्रामीणों के जिम्मे निर्माण का भार सौंप दिया.बताया जाता है की ग्रामीण राजाराम यादव एवं एवं कैलाश यादव ने आधा अधुरा निर्माण कर छोड़ दिया.जिसके बाद से हीं यह अधुरा कलामंच संवेदक और दलालों की दलाली का गवाही वर्षों दे रहा है.वर्षों बीत जाने के बाद ना तो किसी जनप्रतिनिधि और ना हीं किसी अधिकारी ने इसकी सुध लेनी चाही.अब ग्रामीण कहते हैं की सरकारी राशि का गबन करने वालों पर आखिर अधिकारी चुप क्यों है. लाखों की योजना इक्का दुक्का लोग डकार गये.जबकि कुछ लोग आज भी इसके पुर्ण होने की आस लगा बैठे है.कला मंच के अधूरा रहने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।इस बात को लेकर ग्रामीण कयी बार बीडीओ से मिलकर शिकायत कर चुके।वार्ड नं 10 के वार्ड प्रतिनिधि गजेन्द्र यादव ने बताया कि जब भी इसकी शिकायत बीडीओ से करते है तो सिर्फ जल्द पूरा करने का आश्वसन मिलता है लेकिन कार्य शुरु नहीं होता है।
वहीं बीडीओ रविशंकर कुमार ने बताया की संवेदक को इस बारे मे स्पष्टीकरण पुछा गया है.हर हाल मे अधुरा निर्माण कार्य पुरा करवाया जाएगा।।

Post A Comment: