शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - अवैध संबंध का बार बार विरोध करना एक विवाहिता को महंगा पड़ा
। पति अपनी प्रेमिका और ससुराल वालों के साथ मिलकर हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए मारपीट करने के बाद जब वह बेहोश हो गई तो केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना परबलपुर थाना इलाके के ताराबिगहा गांव में घटी है। मृतका की मां समुद्री देवी ने दमाद सहित 4 लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया है । मृतका की मां की माने तो करीब 16 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री उषा की शादी बब्लू चौहान से हुई थी ।शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा उसके बाद उसके दामाद का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध हो गया । जिसके बाद अक्सर वह उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करता था । बुधवार को है भी दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके पति और उस महिला ने मिलकर पहले तो उसे बेरहमी से पिटाई की उसके बाद केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया । गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसे इस बात की जानकारी दी जब वह अपने पुत्री का ससुराल पहुंची तो वहां अपनी पुत्री को मृत पाया जबकि ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे । परबलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि करीब 6 माह पहले ही महिला जली थी | इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गयी | मृतका की मां ने दामाद सहित चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है । शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है । जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Post A Comment: