शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - नूरसराय रेफरल अस्पताल के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति जख्मी हो गये। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद नाराज लोगों ने बिहारशरीफ-चंडी मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतका सुंदरबिगहा गांव निवासी शरण मिस्त्री की 60 वर्षीया पत्नी श्यामा देवी थी। हादसे में शरण जख्मी हो गये हैं।
परिजनों ने बताया कि सुबह पति-पत्नी सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वहां जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला मृत घोषित कर दी। मौत की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये और जाम कर दिया।थानाध्यक्ष अभय कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने के लिए राजी किया।


Post A Comment: