शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - बिहार शरीफ सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम हॉस्टल की प्रशिक्षु छात्राओं को एक वर्ष पूरा होने पर स्थानीय आई एम ए हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी । एसीएमओ ने किया उद्घाटन-
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल के एसीएमओ डॉ अवधेश प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर  किया गया | इस मौके पर छात्राओं को शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अब से ये छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर मरीजों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करेगी जिसकी उन्होंने आज शपथ ली है । इस मौके पर हॉस्टल की प्राचार्या नईमा खाँ ने बताया कि इस वर्ष  82 प्रशिक्षु छात्राओं ने एक वर्ष के कोर्स को पूरा कर परीक्षा में सफल हुई है | इसके उपरांत इनके बीच कैपिंग समारोह का आयोजन कर उन्हें मरीजों की सेवा करने की शपथ दिलाई जाती है | इस मौके पर आयोजित समारोह का मंच संचालन छात्रा ज्योति कुमारी द्वारा किया गया । जबकि इस मौके पर डॉ राम मोहन सहाय, डॉ नीतीश कुमार,डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर सिंह के अलावे कई गण्यमान लोग मौजूद थे ।

Post A Comment: