अमरनाथ बाबा की लगातार बीसवीं यात्रा के लिए अशोक तंवर अपने दल के साथ रवाना

जैसलमेर बर्फीले बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का जुनून नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर में इतना है कि वो आज बीसवीं बार लगातार दर्शन करने अपने दल के साथ रवाना हुए।।अमरनाथ के दर्शन को रवाना हुए इस  दल में पत्रकार विमल भाटिया,युवा उद्यमी मयंक भाटिया,कैलाश भाटिया शामिल है। इस दल को ग्रुप फ़ॉर पीपल जेसलमेर के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,राजेन्द्र सिंह चौहान,जितेंद्र कुमार खत्री,नवीन वाधवानी,राजेन्द्र सिंह तंवर सहित कई सदस्यो ने माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी।।अशौक तँवर की  भगवान शंकर के प्रति आस्था देखते बनती है।उन्होंने बताया कि जब बीस साल पहले अमरनाथ गया था तब काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था।उस वक्क्त यातायात सुविधाए नही थी।मगर अमरनाथ बाबा के दर्शन कर जो शकुन मिला उसी दिन तय किया था प्रत्येक साल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जरूर जाएंगे।।इस बार लगातार बीसवीं बार बाबा के दर्शन के लिए अपने दल के साथ सात दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।जेसलमेर से जयपुर पहुंचने पर अमरनाथ यात्रा दल का स्वागत राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया।।जयपुर हवाई अड्डे पर राजस्व मंत्री से अशौक तँवर,विमल भाटिया,मयंक भाटिया,और कैलाश भाटिया को अमरनाथ की सफल और शुभ यात्रा की शुभकामना दी।।

Post A Comment: