हर्ष राज की रिपोर्ट खगरिया 

मड़ैया थाना के बैसा पंचायत के बिठला गांव में अज्ञात महिला का शव
मिलने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना 
 
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार साम करीब पांच बजे एक महिला का शव देख ग्रामीण मड़ैया थाना अध्यक्ष को सूचना दी,  शव महैशखुंट ओर अगवानी पथ पर पड़ने बैसा पंचायत के बिठला गांव के निकट पुलिया के निचे शव रखा हुआ था, ग्रामीण को कहना था कि जब वह अपने खेत में काम कर रहे थे तब उन्होने यह शव देखा. शव देखते ही मडैया थाना को इसकी सूचना दी, तुरंत ही मडैया ओर परबता पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया, मड़ैया थाना अध्यक्ष के अनुसार शव कब्जे में कर लिया है सभी थाने में फोटो के माध्यम से शव की पहचान की जा रही है. सुबह होने तक शव को थाने पर रखा जाएगा फिर पोस्टमार्टम के लिए खगडिया भेज दिया जाएगा, खबर लिखे जाने तक आसपास के गाँव में इसकी खबर आग की तरह फेल जाने पर चर्चा का विषय बना हुआ था 

Post A Comment: