रोसरा अनुमंडल के नवनियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  सहियार अख्तर बिथान थाना का औचक निरीक्षण कियाl मोहम्मद अख्तर ने पदभार ग्रहण के पश्चात अनुमंडल क्षेत्र के बिथान थाना का सर्वप्रथम औचक निरीक्षण कियाl  निरीक्षण के दौरान  थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी,लंबित  कांडों का अभिलंब निष्पादन को अविलंब करने सघन वाहन चेकिंग करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दियाl तत्पश्चात प्रखंड के थाना क्षेत्र के तेलनी,बड़ाही ,सोहमा ,सीहमा पुशहो समेत कई गांव का दौरा कर कई घटनाओं का भौतिक सत्यापन कियाl उन्होंने बताया कि  बिथान थाना क्षेत्र पांच सीमावर्ती जिला पर अवस्थित है यहां दरभंगा समस्तीपुर खगरिया बेगूसराय सहरसा आदि के अपराधी आकर घटना को अंजाम देकर पुनः दूसरे जिला में अपना शरण ले लेते हैं उन्होंने कहा कि सभी जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से बात कर लगातार सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी करने की बात की जा रही हैl सभी जिला के अनुमंडल पदाधिकारी सीमावर्ती क्षेत्र के अपराधी के ऊपर लगाम लगाने के लिए लगातार अपने क्षेत्र में छापेमारी करने  की बात कहीlउन्होंने कहा कि बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में सोमवार की रात्रि अपराधियों ने कपिलदेव महतो की गोली मारकर हत्या कर दी इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, उन्होंने बताया कि कपिलदेव महतो हत्याकांड में ललन महतो ऋषि महतो समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है नामजद अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने को कहा गया मौके पर एस आई इम्तियाज उल हक अवधेश सिंह राजेश कुमार सिंह मनीष कुमार संजय कुमार राकेश कुमार पासवान समेत सभी पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे 

Post A Comment: