मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में मनियारी हाट के पास अज्ञात अपराधियो ने एक दुकानदार को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।बताया जा रहा है कि मनियारी हाट के समीप एक दुकानदार को अपराधियो ने चार गोली मार दी और फरार हो गए, घटना के बाद स्थानीय लोगो एवम् परिजनों द्वारा इलाज के लिए गंभीर अवस्था में दुकानदार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, घायल दुकानदार की पहचान मंजय भगत के रूप में हुई है।
मंजय को अपराधियों ने 4 गोली मारी है जिसमें 2 पीठ में, एक कंधे में फंसी हुई है वहीं एक हाथ में छू कर निकल गई है।घटना के संबंध में बताया गया है कि मंजय अपनी दुकान बंद कर हाट से घर की ओर निकले ही थे कि एक बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबातोड़ उन पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।घटना को उनके ससुराल में चल रहे जमीनी विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।


Post A Comment: