मानवता” हुई शर्मसार,मुज़फ़्फ़रपुर मिठनपुरा में  कचड़े के ढेर पर फेकी मिली नवजात बच्ची

मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लोगों को एक नवजात बच्ची कूड़े के ढेर में पड़ी मिली है।दरअसल मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी का है जहां स्थानीय लोगों को कचड़े के ढ़ेर में एक जिंदा नवजात बच्ची फेंकी मिली। मामले में बताया जा रहा है कि लोग अपने कामों में व्यस्त थे तभी नवजात की किलकारियों ने उनका ध्यान आकर्षित किया। खोजबीन करने पर कूड़े के ढेर में कपडे से लपटी बच्ची दिखाई दी जिसे लोगों ने बाहर निकाला।आस पास पता करने पर भी इसकी मां का पता नहीं चल पाया, वहीं लोग अंदेशा लगा रहे है की संभवतः इसे कही और से ला कर यहां फेंका गया होगा। वहीं मौके पार स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, साथ ही साथ बच्ची को गोद लेने के लिए भी कई लोग सामने आ रहे हैं।

Post A Comment: