दूध लेकर आ रहे बाइक सवार से मारपीट
शोभित श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ
लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर:अलीगंज क्षेत्र के ग्राम छैरासी गदियाना निवासी जुबैर पुत्र रशीद दूध लेकर गोला की ओर आ रहे थे।तभी एक बाइक सवार युवक से तीन बदमाशों ने सोने की जंजीर व हजारों रुपए की नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र गोला के चौकी अलीगंज क्षेत्र के ग्राम छैरासी गदियाना निवासी जुबैर पुत्र रशीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर से दूध लेकर गोला आ रहा था। जैसे ही वह बसलीपुर के पास पहुंचा। उसी समय बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और गले में पड़ी जंजीर, 3600 की नकदी लूट ली तथा मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि जिसमें से दो युवकों को पहचान लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post A Comment: