मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर जिला के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र स्थित सगहरी गांव में एक 30 वर्षीय महिला की कपड़ा धोने के दौरान पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सगहरी गांव निवासी ममता देवी कपड़ा धोने के लिए बागमती नदी किनारे गई हुई थी, कपड़ा धोने के दौरान ही उसका पाव फिसल गया और वह बागमती नदी में जा डूबी। ममता देवी के पुत्र धीरज कुमार ने घर जाकर अपने परिवार को घटना की सूचना दी जिसके बाद करीब दो घंटे स्थानिय लोगों के मदद से शव को नदी से बाहर निकला गया।वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।


Post A Comment: