शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - श्रावण मास की पहली सोमवारी को नगर के धनेश्वरघाट, जंगलिया बाबा, नीलकंठेश्वर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे | प्रातः से ही शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी | जहां शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया । बताते चलें कि सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक का अलग ही महत्व है।


Post A Comment: