शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - लंगोट मेला के अंतिम दिन सोमवार को बजरंग दल द्वारा भव्य लंगोट शोभा यात्रा निकाली गयी | शोभा यात्रा के कारण शहर भगवा रंग से पट गया। चारों तरफ जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे | सोमवार को शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाली गयी | शोभा यात्रा में बजरंग दल के अलावा विश्व हिन्दू परिषद  के कार्यकर्ता शामिल रहे | भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग डंटे रहे। शोभा यात्रा अस्पताल चौक, रांची रोड, भरावपर, कांटा पर, गगनदिवान होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचा। जहाँ बाबा मणिराम के समाधि पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लंगोट अर्पण कर लोगों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। 
भांगड़ा पर थिरके युवक
इस जुलूस में भांगड़ा डांस विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। युवा, बच्चे व महिलाएं भांगड़ा डांस पर जमकर थिरके। जुलूस में सबसे आगे ऊंट व घोड़ा चल रहा था। इसके बाद कार्यकर्ताओं का दल था। जुलूस को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है | सोगरा कॉलेज मोड़ के समीप स्वयं नालंदा के एसपी नीलेश कुमार कमान सभांलें हुए थे | जबकि जुलूस के साथ साथ नगर और लहेरी थानाध्यक्ष पुलिस जवानों के साथ चल रहे थे | इस मौके पर बजरंग दल और विहिप के कार्यकारिणी प्रभारी धीरज कुमार ,विहिप अध्यक्ष राम बहादुर सिंह नगर प्रभारी संयोजक कुंदन कुमार ने कहा कि नालंदा सूफी संतो का गढ़ रहा है। यहां के लोग अमन और शांतिप्रिय हैं। विश्व हिंदु परिषद के प्रांत मंत्री परशुराम सिंह व जिला मंत्री सुबोध महाराज ने कहा कि जुलूस में पूरा रांची रोड भगवा रंग में रंग गया। इसमें युवाओं ने लाठी डंडे का करतब भी दिखाया। जुलूस का नेतृत्व नगर सह संयोजक बिट्टू कुमार, शुभम कुमार, विकास कुमार, कुंदन, चंद्रदीप, सोनु, रोहित, अभिषेक, आनंदी प्रसाद व अन्य लोगों ने किया।

Post A Comment: