शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - इस्लामपुर -फतुहां रेल मार्ग पर कोसियावां हॉल्ट के समीप पटरी पार कर रही एक किशोरी की मौत हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर हो गई। मृतका टुनटुन रविवदास की 13 वर्षीया पुत्री टूसी कुमारी है। परिजनों की मानें तो किशोरी बाजार से दवा खरीद कर घर लौट रही थी। उसी दौरान पटरी पार करने के क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गई। किशोरी कम सुनती थी, इस कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।


Post A Comment: