शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - सरमेरा थाना इलाके के हुसैना बिगहा गांव में सोमवार की सुबह दामाद ने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर ससुर की गोली मार हत्या कर दी। मृतक पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के कुम्हड़ा गांव निवासी मनोहर यादव है। घटना को अंजाम दे सभी बदमाश मौके से फरार हो गए । घण्टो बाद हत्या की जानकारी परिजन को लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुच घटना की जांच में जुट गई। परिजन दामाद समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगा रहे है। मनोहर यादव ने 6 साल पहले अपनी बेटी की शादी शेखपुरा जिला के लोदीपुर थाना अंतर्गत कोसमा गांव निवासी सत्यम कुमार उर्फ लल्लू यादव से की थी। कुछ माह बेटी की गृहस्थी ठीक चली। विवाहिता ने 1 बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पति दहेज की मांग करने लगा। ससुर ने कई बार दामाद की मांग पूरी की। बावजूद इसके रुपयो की मांग होते रही। दामाद की हरकत से ऊब चुके पिता ने पंचायती करा बेटी का घर बसाने का प्रयास किया। मगर बात नही बनी। कुछ माह पूर्व से दामाद अपनी सरकारी नौकरी लगने की बात कहते हुये ससुर से मोटी रकम की मांग कर रहा था। इसके बाद पिता ने दहेज प्रताड़ना का केश कर दामाद से दहेज में दी गयी रकम की मांग कर दी। इसी बात से आक्रोशित में दामाद ने ससुर को रास्ते से हटा दिया। परिजन ने दामाद, शादी के अगुआ धनुषधारी यादव समेत अन्य को आरोपित कर हत्या के एफआईआर का आवेदन थाना में दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Post A Comment: