शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निजी सचिव मनीष कुमार वर्मा की माता स्व. गिरिजा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होने बिहार शरीफ के बारादरी मोहल्ला पहुंचें । जहां उन्होंने स्व. गिरजा देवी की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रधान सचिव चंचल कुमार , मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह,नगर विधायक डॉ सुनील कुमार, हरनौत के पूर्व विधायक ई सुनील कुमार ,जदयू जिलाध्यक्ष वनारस प्रसाद सिंह ,डीआईजी राजेश कुमार नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी नीलेश कुमार के अलावे राज्य परिषद सदस्य मुन्ना सिद्दकी, विपिन चंद्रवंशी, आफताब आलम, असगर शमीम उपस्थित थे ।


Post A Comment: