शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - रविवार को रेड क्रॉस सोसायटी भवन नालंदा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और मोरा तलाब स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था| जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के 84 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा नालंदा को और 129 लोगों ने पीएमसीएच पटना को रक्त दान किए | इस अवसर पर डॉक्टर धर्म प्रकाश ,कोषाध्यक्ष ,राजेश कुमार ,उमाकांत मणि , संतोष कुमार ,विनय कुमार ,मधुबाला कुमारी , दिनेश कुमार, जमुना प्रसाद ,संजय कुमार ,ज्योति कुमारी ,पूनम कुमारी ,अंजली कुमारी ,बंदना कुमारी ,पूजा कुमारी एवं अन्य लोगो ने इस शिविर में अपना योगदान दिया |
इसी प्रकार रेड क्रॉस सोसायटी भवन में रेड क्रॉस सोसायटी नालंदा एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार शरीफ के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया | जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम बिहारी , नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार सिन्हा , फिजीशियन डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह , डॉक्टर सचिन कुमार , डॉक्टर आशुतोष कुमार , डॉक्टर प्रियरंजन , डॉ रवि , दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमचंद के अलावा रेड क्रॉस सोसायटी के राजेश कुमार ,मोहम्मद अखलाक अहमद ,अरविंद पंडित ,मुकेश कुमार, डॉक्टर आरके पंकज ,विजय कुमार सिंह ,रागिनी कुमारी ,नागेश कुमार ,दिनेश कुमार, संजय कुमार ,मोहम्मद आलम , उपस्थित थे |
इस अवसर पर 132 नए रोगी एवं 36 पुराने रोगी के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श एवं मुफ्त दवा का वितरण किया गया | इसके अलावा रोगियों को एल्केम कंपनी के एरिया मैनेजर एके ओझा एवं एमआर कुमार अभिषेक की ओर से 26 लोगों के विटामिन डी का निशुल्क जांच किया गया जिसमें अधिकांश लोगों को विटामिन डी की कमी पाई गई | शिविर प्रत्येक रविवार को रेड क्रॉस भवन बिहार शरीफ में सुबह 6:,30 से 9: बजे तक निशुल्क जांच कार्यक्रम चलता रहेगा |


Post A Comment: