ग्रीष्मकालीन खेल प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर का समापन

*जिला कलेक्टर नमित मेहता ने खिलाड़ियों की झोली भरी,सुविधाए उपलब्ध कराई हाथों हाथ*

*जेसलमेर जिला क्रीड़ा परिषद जैसलमेर के द्वारा जिले में संचालित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रतिभा प्रशिक्षण शिविरों का बुधवार देर शाम संयुक्त समापन समारोह पूर्वक आयोजित हुआ।जिला कलेक्टर नमित मेहता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में फुटबॉल,बॉलीबाल,हैंडबॉल,कबड्डी, टेनिस और बास्केट के ख़िलाडियो ने डेमो प्रदर्शन किया।।समारोह में रिकॉर्ड लगातार पांचवी बार सब जूनियर बास्केटबॉल चेम्पियन शिय जेसलमेर टीम के जितने पर प्रशिक्षक राकेश विश्नोई और टीम को सम्मानित किया।वही कलेक्टर ने शिविरों के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का भी बहुमान किया।।जिले से पहली बार जोधपुर बास्केट अकादमी में जेसलमेर के खिलाड़ी के चयन पर कलेक्टर ने जिला फुटबॉल संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया।।जिला कलेक्टर ने पूनम स्टेडियम और डेजर्ट क्लब के जीर्णोद्धार और खिलाड़ियों के लिए सुविधाए उपलब्ध  कराने की मांग पर हाथों हाथ स्वीकृत देकर खिलाड़ियों को तोहफा दे दिया।।खिलाड़ियों और खेल संघों द्वारा जिला कलेक्टर नमित मेहता का आभार जताया।इस अवसर पर खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर,टेनिस के प्रशिक्षक बाबूलाल शर्मा,फुटबाल के प्रशिक्षक और संघ सचिव मांगीलाल सोलंकी,बास्केट संघ के अध्यक्ष आसाराम सिंधी,प्रशिक्षक राकेश विश्नोई,फुटबाल संघ के जिला संयोजक चन्दन सिंह भाटी,राजेन्द्र सिंह चौहान,मनोहर सिंह कुंडा,पत्रकार सिकन्दर शैख, कोजराज ,सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।।*

Post A Comment: