शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - नालंदा में बड़े पैमाने पर सरकारी अमीन और बिचौलियों द्वारा भू- सर्वे के नाम पर रैयतों से ठगी किये जाने का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है | ठगी की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी योगेंदर सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ऐसी ठगी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है | दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिलाधिकारी योगेंदर सिंह द्वारा भू- सर्वे एवं बंदोबस्त का कार्य तत्काल प्रभाव से 3 जून से ही स्थगित कर दिया  गया था । ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि इस आदेश के निर्गत होने के उपरांत भी कुछ अमीनो एवं बिचौलियों द्वारा भू- सर्वे के कार्य के नाम पर रैयतों को ठगा जा रहा है। इस संबंध में सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।साथ ही जिले के अंतर्गत जो भी भू- सर्वे का कार्य किया गया है उसका संपूर्ण अभिलेख मुख्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है। सभी रैयतों से अपील की गयी  है कि इस प्रकार के किसी भी झांसे में ना आएं तथा ऐसे तत्व के बारे में बंदोबस्त कार्यालय नालंदा में सूचना दें ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।विभाग द्वारा अधिसूचित मार्गदर्शिका के आधार पर अक्टूबर- 2019 से भू- सर्वे एवं बंदोबस्त का कार्य पुनः प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी सूचना सर्वसाधारण को दी जाएगी।

Post A Comment: